फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में जिले के शिशु मंदिरों के प्रधानाचार्यों की बैठक में शिक्षा सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गई। विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक कृष्णानंद चौबे ने कहा कि शिशु मदिरों को मजबूत बनाने को कार्य करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिशु मदिरों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों का ध्यान आध्यात्मक की तरफ बढ़े, बच्चों की व्यवस्थित दिनचर्या बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे। शिशु की उत्तर पुस्तिका का शुद्ध निरीक्षण हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक माह विद्यालयों में अनिवार्य रूप से अभिभावकों की गोष्ठी आयोजित कर समस्याओं का हल निकलवाएं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का बाह्य और आंतरिक वातावरण स्वच्छ होना चाहिए। प्रबंध समिति को सक्रिय करने और पुरातन छात्र को शिशु मंदिरों से जोड़ने के प्रयास हों। विद्यालय को चलाने में बुद्धिजीवियों का पूरा सहयोग मिले, इसके लिए प्रयास करें। बैठक में प्रधानाचार्यों से सुझाव लिए गए। बैठक में जिले के 25 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर संभाग निरीक्षक प्रकाश चंद्र पंत, प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें