फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों के लिए निशुल्क नेत्र शिविर लगवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर रविवार को करबला स्थित आईक्यू अस्पताल में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मार्गों में चलने वाले टैक्सी चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान 25 चालकों को चश्मा पहनने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


नेत्र शिविर में डा. जेसी दुर्गापाल ने चालकों की आंखों की जांच की और 25 चालकों को चश्मा बनाने की सलाह देते हुए नौ टैक्सी चालकों को आई ड्राप दी। शिविर में करीब 42 टैक्सी चालकों ने अपनी आंखों का परीक्षण कराया।

शिविर में पहुंचीं एसएसपी ने कहा कि लगातार वाहन चलाने और समय की कमी के कारण चालक आंखों का परीक्षण नहीं करा पाते हैं। कार्यक्रम में सीओ आरएस टोलिया, उपनिरीक्षण विजय सिंह, विजेंद्र साह, हरीश चंद्र पंत के अलावा काफी संख्या में टैक्सी चालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें