फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के सीमा विस्तार में भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत रैलापाली की पंचायत घर सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने रैलापाली ग्राम पंचायत को नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क से लगे गांवों को पालिका में नहीं मिलाया गया है जबकि शहर से पांच किमी दूर स्थित गांवों को पालिका में शामिल किया गया है। उन्होंने पालिका के सीमा विस्तार में भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैलापाली गांव के ग्रामीणों के पास 90 प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है। अधिकांश ग्रामीण मनरेगा के तहत काम कर और दुग्ध व्यवसाय कर जीवन यापन करते हैं। गांव के पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के कर देने पड़ेंगे। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि रैलापाली गांव को नगर पालिका सीमा से बाहर नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में प्रधान रिंकू आर्या, उप प्रधान हरीश लाल, हीरा राम, अंबी राम, नरी राम, कमल प्रसाद, हरीश स्यालाकोटी, देवेंद्र लाल, रिता आर्या, चंदा, रमेश राम, मनोज कुमार, दुर्गा देवी, प्रेमा देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, रेखा देवी, तुलसी देवी, सरस्वती देवी, लक्ष्मी, गौरी देवी, हंसी देवी, बसंती देवी, जगदीश आर्य आदि मौजूद थे।

इधर न्यू इंदिरा कालोनी के लोगों की बैठक में वक्ताओं ने न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी को पालिका क्षेत्र में शामिल करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी ग्राम सभा का ही अंग है। कालोनी को खत्याड़ी से अलग कर नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है जो अनुचित है। बताया गया कि इस मामले में अग्रिम निर्णय के लिए नौ जनवरी को सुबह 11 बजे से चौघानपाटा में बैठक होगी। बैठक में केपी जोशी, हर्ष कनवाल, मोहन सिंह खाती, जगत तिवारी, पूरन बिष्ट, देवी दत्त लखचौरा, नंदन दसौनी, आनंद बगडवाल, गिरीश बिष्ट, उत्तम नेगी, गिरिजाशंकर चौधरी, राम सिंह नगरकोटी, भूपाल रावत, आन सिंह बिष्ट, राजेश फुलारा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें