फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक निर्माण में हुई अनियमितता की जांच नहीं होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में वक्ताओं ने हल्द्वानी में बने ओवरहेड टैंक में हुई अनियमितता का मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने इसके विरोध में नौ जनवरी को एक बजे से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने हल्द्वानी में ओवरहेड टैंक में हुई अनियमितता का मामला प्रशासन के संज्ञान में होने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि इसके विरोध में नौ जनवरी को एक बजे से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देंगे।

उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश नाथ गोस्वामी, जिला महामंत्री शिवराज बनौला, युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मोहित शाह, गणेश बिष्ट, कुंदन कनवाल, गिरीश पांडे, शैलेंद्र टम्टा, दिवाकर जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, नीरज, गिरीश शाह, ब्रह्मानंद डालाकोटी, गोपाल बनौला, गोपाल मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें