फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से अस्पतालों में मरीज भी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम चक्र के बदलने के कारण इन दिनों जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुखार, सर्दी, जुकाम के अलावा दिल, बीपी, शुगर और दमा से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में बीमारियां भी बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को 360 से अधिक ओपीडी हुई। जिसमें करीब 90 मरीज वायरल फीवर, सर्दी के अलावा बीपी, शुगर और दमा के इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वालों में इन दिनों बच्चों की तादात भी ज्यादा है। जिला अस्पलाल के फिजिशियन डा. आरसी पंत ने बताया कि हर रोज दमा, दिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आंख, कान, नाक, गला दर्द, पीठ, कमर दर्द के मरीज भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डा. पंत का कहना है कि ठंड के दिनों में खुद का बचाव करना ही लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें