फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर सौष्ठव में शुभम ने मिस्टर अल्मोड़ा टाऊन का खिताब जीता

विज्ञापन
अल्मोड़ा में शारीरिक शौष्ठव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन अल्मोड़ा के सहयोग से नंदादेवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन में आयोजित मिस्टर अल्मोड़ा टाउन शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में युवाओं ने दमखम दिखाया। शुभम मेहरा मिस्टर अल्मोड़ा टाउन रहे। राजू गिरि, चंद्रशेखर जोशी, अमान खान, शाजिद अहमद ने क्रमश: द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक राष्ट्रीय जज गिरीश चंद्र मल्होत्रा, अधिवक्ता रोहित कार्की थे। स्टेज मार्शल मो. उवेश थे। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन, स्पोर्ट्स फिटनेस के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मल्होत्रा ने कहा कि यदि युवा इस खेल में भागीदारी करते हैं तो वह अच्छे स्वास्थ्य, सुगठित शरीर के साथ ही नशे से खुद को दूर रख सकते हैं। मुख्य अतिथि पंडित हरीश चंद्र जोशी ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में पहले ऐलीमेशन राउंड के आधार पर उत्कृष्ट शारीरिक शिल्पियों का चयन किया गया। सात राउंड, एक बेस्ट पोज, संगीत की धुन में फ्री पोजिंग एक मिनट के आधार पर शुभम मेहरा प्रथम स्थान प्राप्त कर मिस्टर अल्मोड़ा टाउन रहे। उन्हें मेडल, शिल्ड और नकद राशि से सम्मानित किया गया। वहां धनंजय साह, दानिश खान, दर्शन रावत, बलवंत राणा, रक्षित कार्की, विनीत बिष्ट, धीरज साह थे।
विज्ञापन

शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में भाग लेने से युवा हमेशा फिट रहेंगे : मल्होत्रा
मिस्टर अल्मोड़ा टाउन शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें