चौखुटिया(अल्मोड़ा)। सरस्वती शिशु मंदिर मासी में मां भारती जन सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ज्ञान विज्ञान और प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्व्ल रहे विभिन्न विद्यालयों के इक्कीस बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक महेश नेगी ने शिशु मंदिर में सीसी कैमरे, कंप्यूटर आदि के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों के लिए सभी को एकजुट होना होगा।
इससे पूर्व जन सेवा समिति के अध्यक्ष पूरन गौड़ और शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट ने विधायक नेगी आदि का स्वागत किया। इक्कीस पुरस्कृत बच्चों में जीवन चतुर्वेदी, विजय मासीवाल, गरिमा जोशी, प्रतिभा मासीवाल, कनक भाकुनी, भुवन देवतला, ज्योतिका पंत, उमा बंगारी, सपना नायक, गरिमा रस्तोगी, कैलाश बंगारी, मनोज बलौदी, योगेश कुमार, नंदिनी मौर्य, निकिता भंडारी, दिव्यांशु देवतला, पंकज सिंह, राजेंद्र, योगिता, सूरज व करन शामिल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश मासीवाल ने और संचालन दीपक शर्मा और दीपक बिष्ट ने किया। इस मोके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमा देवतला, सेवा समिति के अध्यक्ष पूरन गौड़, महेश लाल वर्मा, ललित मोहन जोशी, शंकर फुलोरिया, हेमंत बिष्ट, रमेश चतुर्वेदी, प्रधान शंकर बिष्ट, शंकर रावत, चंदन सिंह बिष्ट, हरीश उपाध्याय, डा.कपिल गौड़, गोविंद बल्लभ देवतला आदि मौजूद थे। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विधायक ने इससे पूर्व पन्याली और जेठुआ आदि क्षेत्रों में समस्याएं सुनीं।
महिला को दी आर्थिक सहायता
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर मां भारती जन सेवा समिति ने कनौंणिया निवासी गरीब दिव्यांग महिला गौरा देवी को एक हजार रुपये की सहायता राशि दी। विधायक महेश नेगी ने महिला को अपनी ओर से दो हजार रुपये देते हुए भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।