फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद-रावण संवाद देखने उमड़ी भीड़

Tue, 14 Nov 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ज्वारनैड़ी की रामलीला में रावण-मंदोदरी संवाद का मंचन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लमगड़ा ब्लॉक के ज्वारनैड़ी में रामलीला मंचन जारी है। रामलीला के आठवें दिन विभीषण का राम की शरण में जाना, रामेश्वर पूजन, अंगद-रावण संवाद, मंदोदरी-रावण संवाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन

ठंड के बावजूद देर रात तक रामलीला देखने के लिए ज्वारनैड़ी, कुटौली, सिल्पड़, कालाडुंगरा, बोरागांव, बसगांव आदि क्षेत्रों से काफी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं।

इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने रामलीला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रामलीला मात्र मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि इससे सीख मिलती है। भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा की ओर से रामलीला कमेटी को 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
विज्ञापन


इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, व्यवस्थापक पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह मेर, सचिव कुंवर सिंह, पान सिहं फर्त्याल, कोषाध्यक्ष दीवान सिंह महरा, नवीन चंद्र कोहली, हरीश सिंह बिष्ट, संयोजक नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें