फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने एक पखवाड़े में दो गाय समेत डेढ़ दर्जन मवेशी मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत कई गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। एक पखवाड़े में तेंदुआ दो गाय समेत डेढ़ दर्जन मवेशियों को मार चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग तथा प्रशासन से तेंदुए के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


सल्ट ब्लॉक के भ्याड़ी, डहला, मिश्रा बाखली, मुनड़ा आदि गांवों में एक पखवाड़े में तेंदुआ दो गाय समेत डेढ़ दर्जन मवेशियों को मार चुका है। क्षेत्र के निवासी घनानंद शर्मा, रघुवर दत्त, पुष्कर सिंह, पंचम सिंह मेहरा ने बताया कि इलाके में तीन तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। शाम होते ही तेंदुए आबादी के आसपास दिखाई दे रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों को जान का खतरा बना हुआ है। तेंदुओं द्वारा लगातार मारे जा रहे मवेशियों से पशुपालकों को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें