फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा आईएसबीटी का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोअर मालरोड पर निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए नए वित्तीय वर्ष में बजट आवंटित नहीं हुआ है। इससे 16 करोड़ लागत से निर्माणाधीन बस अड्डे का कार्य निश्चित समय वर्ष 2018 में पूरा होना संभव नहीं है।
विज्ञापन

परिवहन निगम का बस अड्डा मालरोड पर किराए के भवन में चल रहा है। मालरोड पर बसों के खड़े रहने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आईएसबीटी की निर्माण प्रक्रिया में तेजी आई। कांग्रेस सरकार ने 16 करोड़ रुपये मंजूर किए और बस अड्डे के निर्माण के लिए 3.5 करोड़ रुपये आवंटित किए।
यूपी राजकीय निर्माण निगम को काम सौंपा गया है। लोअर मालरोड पर 83 नाली (1.78 हेक्टेयर) भूमि पर आईएसबीटी का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने बीते साल बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया। बस अड्डे का काम 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद चालू वित्तीय वर्ष में आईएसबीटी के लिए सरकार ने शेष बजट का आवंटन नहीं किया है।
विज्ञापन

इससे बस अड्डे कार्य को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। निर्माण एजेंसी ने पूर्व में मिले 3.5 करोड़ रुपये से चहारदीवारी, फिनिशिंग और पहली मंजिल में लेंटर डाल दिया है। समय पर बजट का आवंटन नहीं होने से निर्माण कार्य की गति धीमी चल रही है। इससे समय पर काम पूरा होने पर संदेह है। इधर, परिवहन निगम के सहायक अभियंता पीके दीक्षित ने बताया कि शासन से बजट आवंटन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें