योग से तनाव मुक्त रहे
अल्मोड़ा। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसारदेवी विद्यापीठ में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से योग के माध्यम से तनाव मुक्त रहने के गुर सिखाए जा रहे हैं। बंगलूरू से आए प्रशिक्षण सागर भैया ने सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि आध्यात्म और विज्ञान का मिला जुला स्वरूप ही सुदर्शन क्रिया है। इससे एकाग्रता, कौशलता, सकारात्मकता और मानसिक शांति प्राप्त होती है। ध्यान और प्राणायाम से तनाव मुक्त रहा जा सकता है। विद्यार्थियों में एकाग्रचित्ता बढ़ती है। योग नशे की प्रवृत्ति से बचाने में भी सहायक है। आर्ट ऑफ लिविंग के कमल कपूर ने स्कूल प्रबंधन का आभार जताया। ब्यूरो
फोटो लाइन- माध्यमिक विद्यालय कसारदेवी विद्यापीठ में योग करते प्रतिभागी। (फाइल नं 30एएलएम07पी