फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट पुलिस ने वाहन में 30.737 किलो गांजा किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसओजी की सूचना पर सल्ट पुलिस ने एक वाहन से 30.737 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस को देख चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी और सल्ट एंटी ड्रग टास्क फोर्स की ओर से जालीखान से कटपतिया तिराहे पर एक बिना नंबर की ऑल्टो कार को रुकवाया गया। लेकिन चालक वाहन रोकने की बजाय तेजी से डोटियाल रोड की ओर भागने लगा। पुलिस ने करीब डेढ़ किमी तक वाहन का पीछा किया।
रास्ते में ही अचानक चालक वाहन रोककर चाबी उसी में छोड़ अंधेरे का फायदा उठा जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन में दो कट्टों में क्रमश: 12.837 किलो और 17.900 किलो गांजा बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पंत ने बताया कि गांजा बरामद करने के बाद अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 20/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंत के अलावा कांस्टेबल जीवन सिंह, सुरेश चंद्र, नवीन गिरी, भूपेंद्र (एसओजी) आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें