फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के पांच केंद्रों में 2544 ने यूटीईटी परीक्षा दी

Fri, 14 Dec 2018 11:17 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जीजीआईसी अल्मोड़ा में यूटीईटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम और द्वितीय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। नगर में 2544 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी  जबकि  214 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह और शाम दो पालियों में हुई।    
विज्ञापन

  
नगर में जीआईसी, एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, रैमजे इंटर कालेज, नोडल केंद्र जीजीआईसी कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली सुबह दस से 12.30 बजे तक यूटीईटी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 1255 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 1158 ने परीक्षा और 97 गैर हाजिर रहे। द्वितीय पाली में अपराह्न दो से 4.30 बजे तक यूटीईटी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। जिसमें कुल पंजीकृत 1503 अभ्यर्थियों में से 1386 ने परीक्षा दी और 117 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी और जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें