फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मौसम खराब होने से ओपीडी में पहुंचे 251 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम खराब होने से अस्पतालों में कम मरीज पहुंचे। ओपीडी में बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। बारिश के दौरान जिला अस्पताल के बरामदे में पानी भर गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। जिला अस्पताल की ओपीडी में 251 मरीज उपचार को पहुंचे। अन्य दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में 300 से अधिक मरीज उपचार को आते हैं। बारिश के चलते धौलादेवी, भैंसियाछाना, लमगड़ा, ताकुला सहित अन्य दूरस्थ स्थानों से मरीज नहीं पहुंचे थे।
अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, जुुकाम को उपचार कराने आए थे। धारानौला से पहुंचे हेमंत कुमार ने बताया कि बारिश में भीगने से बुखार आ गया है। दवा खाई लेकिन बुखार ठीक नहीं हुआ। दोबारा दिखाने आया हूं। एनटीडी से पहुंचे सुंदर सिंह ने बताया कि बच्चे को जुकाम लगा है। दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचा हूं। बारिश के दौरान जिला अस्पताल के बरामदे में पानी भर गया। इस कारण उपचार को आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें