अल्मोड़ा। प्रभारी यातायात और इंटरसेप्टर सुमित पांडे ने टीम के साथ एलआरसाह रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े 20 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत के चालान किया। पुलिस ने लोगों से अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अपील जिससे नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनी रहें। संवाद