फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

251 को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में अंग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण जारी है। शुक्रवार को 15 टीकाकरण केंद्रों पर 251 अंग्रिम पंक्ति के कार्मिकों का टीकाकरण किया गया। अब तक जिले में दूसरे चरण में 73 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में आठ फरवरी से दूसरे चरण में अंग्रिम पंक्ति के कार्मिकों का टीकाकरण शुरू हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में तीन हजार अंग्रिम पंक्ति कार्मिकों का डाटा तैयार किया गया। शुक्रवार को 15 केंद्रों पर 251 लोगों का टीकाकरण किया गया। एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि जिले में अब तक दूसरे चरण में 2194 कार्मिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब भी टीकाकरण जारी है। शनिवार को भी विभिन्न केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें