फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मेधावी बच्चे जीडी वैला स्कॉलरशिप से सम्मानित

Sun, 16 Sep 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, । अल्मोड़ा
विज्ञापन
शिक्षाविद् गोपालदत्त वैला की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विनायक राजकीय इंटर कालेज जमोली के संस्थापक शिक्षाविद् गोपालदत्त वैला की पुण्यतिथि पर स्मृति कार्यक्रम में विद्यालय के 25 मेधावी छात्रों को जीडी वैला स्कॉलरशिप से  सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित स्वास्थ शिविर में दो सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन


 रविवार को विनायक जीआईसी जमोली के प्रागंण में स्थापित विद्यालय के संस्थापक गोपालदत्त वैला की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान हुई विचार गोष्ठी में एसएसबी रानीखेत के डीआईजी एमएम कांडपाल ने कहा कि जन सहयोग से 1950 में विद्यालय स्थापना कर जो गोपालदत्त वैला ने शिक्षा की अलख दूरस्थ क्षेत्र में जगाई,  वह अनुकरणीय है।  उन्होंने छात्रों से कहा कि अनुशासन, देश प्रेम, बंधुत्व, समाज सेवा और नैतिकता से जीवन में उन्नति करें। इस मौके पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में दो सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हल्द्वानी में वरिष्ठ सर्जन डॉ. पीसी फुलोरिया और डॉ. मोहनचंद्र सती ने परीक्षण कर निशुल्क दवा दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आरएस अधिकारी, द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी, डिप्टी कमांडेंट एमएस राय, हरीश चंद्र सती, ललित मोहन वैला, प्रकाश वैला, उमेश वैला, बीसी जोशी, भगवती रिखाड़ी, हंसी देवी, मनोज जोशी, भवानी देवी आदिश मौजूद थे
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें