फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 240 नेत्र रोगियों का परीक्षण

Thu, 21 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अंधता निवारण समिति की ओर से जिला अस्पताल में लगे नेत्र शिविर में 240 रोगियों का परीक्षण किया गया। इनमें से 35 रोगियों को मोतिया बिंद आपरेशन के लिए चयन किया गया। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने किया।
विज्ञापन


शिविर में 53 रोगियों को निकट दृष्टि दोष निवारण के लिए चश्मे दिए गए। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जीसी पांडे ने बताया शिविर में पहुंचे 35 रोगियों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन सभी रोगियों का अस्पताल में ही निशुल्क आपरेशन किया जाएगा।

अंधता निवारण समिति की संयुक्त निदेशक डा. सुमन आर्या ने कहा कि समय रहते उपचार मिलने पर आंखों के रोगों से बचा जा सकता है। आंख में किसी प्रकार की परेशानी होने पर सरकारी अस्पतालों में नेत्र चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरसी पंत, नेत्र शल्यक डा. अरविंद पांगती, डा. केएस दत्ताल, डा. एके सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें