फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक ही दिन में कोरोना के 227 नए कोरोना मरीज मिले

विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में कोरोना जांच करते कर्मचारी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है। बुधवार को जिले में 227 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 717 सक्रिय मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार को जिले में 227 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिले के हवालबाग में 111, भिकियासैंण में तीन, धौलादेवी में 26, भैंसियाछाना में 11, द्वाराहाट में 14, चौखुटिया में 13, लमगड़ा में आठ, सल्ट में नौ, ताड़ीखेत में 10, रानीखेत में पांच, ताकुला में 13, देघाटा में चार कोरोना पॉजिटिव निकले। एक तरफ कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लोग कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे है। नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार समेत अन्य बाजारों में बुधवार को भी भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के दौरान के दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन करना ही भूल रहे हैं। सब्जी की दुकानों में भी लोग दो गज की दूरी नहीं बना रहे हैं। बस स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों में भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। दूसरी तरफ कस्बाई बाजारों में भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। खासकर गांव की बाजारों में लोग बगैर मास्क के ही घूम रहे हैं।
जिला-महिला अस्पतालों की ओपीडी में उमड़े मरीज
अल्मोड़ा। मौसम लगातार बदलने से जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज मरीड उमड़ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 133 मरीज पहुंचे थे। जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 133 मरीज दिखाने पहुंचे थे। जिसमें 20 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। महिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार महिला अस्पताल की ओपीडी में 96 मरीज उपचार कराने पहुंचे थे। जिसमें चार मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने बताया कि बदलते मौसम में मरीजों का खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें