फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाखली के गोरखनाथ धूनी में बैसी के ग्यारहवें दिन हुआ गंगा स्नान

विज्ञापन
चौखुटिया के बाखली में हो रही बैसी में गंगा स्नान के मौके पर साधकों का आशीर्वाद लेने उमड़ी भीड़। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत बाखली के गोरखनाथ की धूनी में हो रही बैसी (22 दिन की कठिन तपस्या) के ग्यारहवें दिन साधक नगारे निशाणों के साथ गंगा स्नान के लिए गए। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अवतरित देवताओं और साधकों का आशीर्वाद लिया। बाद में सभी लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 11वें दिन तक चली मौन बैसी के बाद अब बारहवें दिन से 22वें दिन तक खुली बैसी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पौष महीने की बैसी बहुत कठिन मानी जाती है। कड़ाके की ठंड के बावजूद साधक 11 दिन तक चली कोरी बैसी में दिन में तीन बार ठंडे पानी से स्नान करते हैं और एक बार भोजन करते हैं। जबकि खुली बैसी में चार बार स्नान और एक बार भोजन करते हैं। इस दौरान साधक नंगे पांव ही रहते हैं। नौ साधक (भक्त) पूरी बैसी में साधना कर रहे हैं। इनमें खीमसिंह मेहरा, त्रिलोक सिंह मेहरा, नवीन बिष्ट, चंदन नेगी, कुंदन मेहरा, बालम अधिकारी, चंदन रावत, भरत नेगी और पूरन नेगी शामिल हैं। जबकि दो साधक गोपाल बिष्ट और भवान सिंह अधिकारी कोरी बैसी में बैठकर साधना कर रहे हैं।

चौखुटिया के बाखली में गौरखनाथ की धूनी में आराधना करते साधक।- फोटो : ALMORA

चौखुटिया के बाखली में अवतरित देवताओं व साधकों को कंधे में बैठाकर गंगा स्नान के लिए ले जाते भक्तगण- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें