फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी हटाने पर ही कोसी बैराज में भरा जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी नदी में निर्माणाधीन इंटेकवैल के ट्रीटमेंट का कार्य करीब एक सप्ताह पूर्व पूरा हो गया है, लेकिन निर्माण एजेंसी ने अब तक इंटेकवैल के समीप से मिट्टी नहीं हटाई है। जिसके चलतेे कोसी बैराज में पानी भरने का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है। सिंचाई विभाग ने मिट्टी हटाने को लेकर पेयजल निगम निर्माण शाखा को पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि मिट्टी हटाने के बाद ही बैराज में पानी भरना शुरू किया जाएगा।


अल्मोड़ा शहर और आसपास के इलाकों को कोसी नदी से पानी की सप्लाई की जाती है। कोसी नदी में जल संस्थान के तीन पंप काफी पुराने हो गए हैं। शहर को प्रतिदिन 18 एमएलएलडी पानी की आवश्यकता है, पर मात्र आठ एमएलडी की ही आपूर्ति हो पा रही है। पेयजल संकट को दूर करने के लिए कोसी नदी में 11 करोड़ लागत से कोसी नदी में इंटेकवैल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसके तहत पेयजल निगम निर्माण शाखा ने कोसी नदी से मटेला तक पहले ही डबल पाइप लाइन पूर्व में ही बिछा दी है। परंतु गत वर्ष निर्माणाधीन इंटेकवैल की तलहटी में कोसी नदी से पानी का लीकेज की समस्या आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीकेज ट्रीटमेंट के लिए 22 नवंबर को कोसी बैराज को खाली कर दिया गया था। पेयजल निगम निर्माण शाखा ने करीब एक सप्ताह पहले ही ट्रीटमेंट का काम पूरा कर सिंचाई विभाग को पत्र भी भेज दिया था। पूर्व में 20 अप्रैल से बैराज में पानी भरना प्रस्तावित किया गया था। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि इंटेकवैल के समीप खुदान की मिट्टी एकत्र है। मिट्टी हटाने को लेकर पेयजल निगम निर्माण शाखा को पत्र भेजा गया है। मिट्टी हटाने के बाद ही बैराज में पानी भरने का काम शुरू किया जाएगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता केेडी भट्ट ने बताया कि बैराज में खुदान की मिट्टी को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें