फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के 189 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 189 बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 12029 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11840 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि 189 बच्चे अनुपस्थित रहे।

इंटरमीडिएट की हिंदुस्तानी संगीत की परीक्षा में सभी 78 बच्चे, संगीत मैडोलिक में 39, कृषि पशुपालन में 14, कृषि अभियंत्रण की परीक्षा में 22 विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम के मुताबिक कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें