फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गागरीगोल चनोली मोटर मार्ग एक सप्ताह से बंद, आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई गागरीगोल चनोली, थापल, नरग्वाड़ी मोटर मार्ग सात दिन से बंद पड़ा है। इससे करीब छह गांवों के लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। एक दर्जन वाहन इस मार्ग पर फंसे हुए हैं। ग्रामीणों ने सड़क शीघ्र सुचारु न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार गागरीगोल चनोली थापल नरग्वाड़ी मोटर मार्ग पर अभी डामरीकरण नहीं हो पाया है। वर्तमान में बारिश से चनोली और थापल के बीच इस सड़क पर जगह- जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। कई जगहों पर यह मार्ग बंद पड़ा हुआ है। एक दर्जन से अधिक वाहन इस मार्ग पर फंसे हुए हैं। चनोली, नरग्वाड़ी, थापल, दिगोली, पूर्व अयातोली, मटे, तिलसारी, हुनेरा आदि गांवों को लोगों को ब्लॉक मुख्यालय आने के लिए 18-20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चनोली के पूर्व प्रधान जगदीश नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सजवाड़, नरग्वाड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता महेश परिहार, तिलसारी के वन पंचायत सरपंच हरीश पांडे, रमेश कैड़ा ने बताया कि मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद होने से इस संबंध में कई बार विभाग को अवगत करा दिया है। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि मार्ग यातायात के लिए शीघ्र नहीं खोला गया तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। पीएमजीएसवाई के ईई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सड़क को यातायात के लिए खोलने के संबंध अधीनस्थ अधिकारियों से कह दिया है।
विज्ञापन


बैजनाथ बागेश्वर मोटर मार्ग पर बने हैं गड्ढे ही गड्ढे
गरुड़(बागेश्वर) बैजनाथ बागेश्वर मोटर मार्ग पर बारिश से जगह- जगह पर गड्ढे बन गए हैं।मार्ग में गड्ढे बनने से वाहन दुर्घटना का का खतरा बना है। क्षेत्र के लोगों ने प्रांतीय खंड लोनिवि से मोटर मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इन दिनों बारिश होने से गड्ढों में पानी भर गया है। बदहाल होने से मार्ग पर अक्सर वाहन दुर्घटनाएं हो रही है। टैक्सी यूनियन गरुड़ के अध्यक्ष महेश बोरा, यूनियन के उपाध्यक्ष कमल पंत, बेरोजगार संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडे, कंचन थायत, बैजनाथ की प्रधान अनीता गोस्वामी आदि ने लोनिवि से मोटर मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें