फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियत समय पर समस्याओं का निस्तारण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में फरियादियों ने आठ शिकायतें दर्ज कराईं। मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने अधिकारियों को नियत समय पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ विभागों द्वारा निस्तारण आख्या न भिजवाने पर नाराजगी जताई। कहा कि अगले जनता दरबार में इस प्रकार के प्रकरण सामने न आएं।
विज्ञापन


जनता मिलन कार्यक्रम में धौलादेवी ब्लॉक में ग्राम्य परियोजना के अंतर्गत विभिन्न प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी लाभार्थी को लाभान्वित न किए जाने की शिकायत मिली। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम्या के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर संबंधित शिकायतकर्ताओं को सूचित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। विभिन्न स्थानों में शौचालय निर्माण के बाद भी धनराशि प्राप्त न होने की शिकायत पर सीडीओ ने कहा कि शौचालय निर्माण की धनराशि जल्द लाभार्थी को भेज दी जाए।

जनता के लिए खतरा बन चुके सूखे पेड़ नहीं काटे जाने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि बार-बार इस तरह के प्रकरण जनता दरबार में प्राप्त हो रहे हैं जो उचित नहीं हैं। वन विभाग इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे वृक्षों का पातन करे। इस मौके पर पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें मिली। सीडीओ ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एडीएम केएस टोलिया, डिप्टी कलक्टर राहुल शाह, तहसीलदार सदस खुशहू आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें