फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के विरोध में धरना दिया, नारेबाजी कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर प्राधिकरण का विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने 25 फरवरी को प्राधिकरण के विरोध में नगर में जुलूस निकालने का एलान किया।

समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि समिति एक साल से प्राधिकरण के विरोध में आंदोलन कर रही है लेकिन सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सरकार को चेताने के लिए आगामी 25 फरवरी को नगर में जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें नगर के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, डीडीहाट, मुनस्यारी, रानीखेत, सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, मासी, द्वाराहाट, चौखुटिया के लोग भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, अख्तर हुसैन, केडी पांडे, पीजी गोस्वामी, राजू गिरी, मोईनुद्दीन कुरैशी, यूसुफ तिवारी, लीला खोलिया, आनंदी वर्मा, पीतांबर पांडे, प्रमोद कुमार, सचिन आर्या आदि बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें