अल्मोड़ा। बंगलुरु में हुए कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था ब्रह्मकुमारी मिशन द्वारा अल्मोड़ा अरबन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज में भाईचारा बढ़ाने, शांति, सहयोग पर भी चर्चा हुई। संस्था के आदर्शों पर चलकर मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल ने अल्मोड़ा अरबन कोआपरेटिव बैंक की दिनों दिन हो रही प्रगति की जानकारी सामने रखी और कहा कि बैंक बेरोजगार, शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस बैंक की प्रगति और कार्यप्रणाली से संतुष्ट होकर इसे उत्तर भारत का सबसे बड़ा नगर सहकारी बैंक का सम्मान प्रदान किया है। इधर अरबन बैंक के अध्यक्ष को सम्मानित किए जाने पर बैंक कर्मचारियों अधिकारियों समेत नगर के गणमान्य लोगों ने खुशी जताई। ब्यूरो