फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदा जमाकर युवक का दाह संस्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक के नौगांव निवासी राजेंद्र सिंह की पेड़ के नीचे दबने से हुई मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने चंदा जमा कर गरीब परिवार के युवक राजेंद्र सिंह का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन


परिवार को पालने वाले राजेंद्र की मौत की खबर सुनने के बाद उसके बूढ़े मां-बाप, तीन लड़कियां और दिव्यांग भाई का रो रोकर बुरा हाल है।

नौगांव के तोक ढैलाछानी निवासी राजेंद्र सिंह (35) पुत्र जमन सिंह मंगलवार शाम लकड़ी बीनने जंगल गया हुआ था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो ग्रामीण उसे खोजने जंगल की तरफ गए। जहां एक सूखे पेड़ के नीचे राजेंद्र सिंह दबा मिला। ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मजदूरी करने वाले राजेंद्र सिंह के ऊपर परिवार को पालने की जिम्मेदारी थी। राजेंद्र के निधन से उसके बूढ़े मां-बाप और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इधर ग्रामीणों ने बीते बुधवार को चंदा जमा कर उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें