फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 572 खाते खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधान डाकघर स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में साढ़े तीन माह में 572 खाते खुल चुके हैं। बैंक में खाताधारकों के करंट और सेविंग अकाउंट खोलने, खाता धारकों को डेबिट, क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने की व्यवस्था है। दिसंबर तक जिले में 330 एक्सेस प्वाइंट भी खुल जाएंगे। जल्द ही खाताधारकों को ऑनलाइन खरीदारी के लिए डेबिट कार्ड भी मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


आईपीपीबी में जीरो बैलेंस से खाते खोलने की व्यवस्था है। जबकि चालू खाता एक हजार रुपये से खोला जा रहा है। ऑन लाइन पेमेंट बैंक में जिले के सभी डाकघर, उप डाकघर या शाखाओं को भी जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में जिले में दस एक्सेस प्वाइंट बने हैं। दिसंबर अंत तक जिले में 330 एक्सेस प्वाइंट खोलने की तैयारी है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अल्मोड़ा के सहायक मैनेजर एरिया आपरेशन रवि मेहता ने बताया कि बैंक में नए ब्रांच मैनेजर विकास अग्रवाल ने भी कामकाज संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि खाता धारक आईपीपीबी मोबाइल एप के जरिए सुकन्या, आरडी, पीपीएफ, आरडी लोन आदि ऑन लाइन जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक को पेंशन और डीबीटी का लाभ सीधे पेमेंट बैंक के बचत खाते में जमा हो जाएगा और वह अन्य सेवाओं का भी लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी के लिए खाता धारकों को जनवरी-फरवरी में डेबिट कार्ड भी मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें