अल्मोड़ा। नगर निकाय चुुनाव के लिए अल्मोड़ा में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को कंट्रोल रूम नियंत्रण कक्ष का सहायक प्रभारी का दायित्व सौंपा है। सहायक प्रभारी नामांकन से मतगणना तक जिले के सभी चारों निकायों से सभी प्रकार की सूचनाओं को प्राप्त करने, सूचनाओं को जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेंगे। उन्होंने सहायक प्रभारी नियंत्रण कक्ष को विभाग के सहयोगी कार्मिकों को तैनात कर नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे चक्रवार ड्यूटी समेत संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 05962-2328282 है। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने संशोधन करते हुए नगर पालिका अल्मोड़ा में सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 11 से 13 के लिए सहायक अभियंता सिंचाई खंड प्रमोद कुमार पाठक को सदस्य पद के लिए नामित किया है। पूर्व में प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। ब्यूरो