फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय सोमेश्वर का नाम अब स्वतंत्रता सेनानी बोरा के नाम पर हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर का नाम अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे स्व. हुकुम सिंह बोरा के नाम पर रख दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। आजादी की लड़ाई मेें सोमेश्वर तहसील के मल्ला खोली गांव निवासी हुकुम सिंह बोरा का अहम योगदान रहा है। आंदोलन के दौरान वह कई सालों तक जेल में रहे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोग महाविद्यालय का नाम स्व. बोरा की स्मृति में रखने की मांग कर रहे थे। इस महाविद्यालय में चनौदा, छानी, बिजोरिया, कांटली, लोद, झुपुलचौरा, खाड़ीसुनार, बैगनिया, धुमड़गांव, भैसड़गांव, खर्काल गांव, डिकरा समेत कई गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। क्षेत्रीय महाविद्यालय का नाम आजाद हिंद फौज के सिपाही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हुकुम सिंह बोरा के नाम पर रखने पर भाजपा मंडल सोमेश्वर के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। बैठक में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मोहन दोसाद, गोपाल राणा, सुंदर राणा, दलीप रौतेला, खड़क सिंह, ठाकुर नयाल, हरीश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, पुष्पा भंडारी, लीला बोरा, चंदन बिष्ट, रमेश पांडे समेत एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें