फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य निदेशक (कुमाऊं मंडल) डॉ. आरके पांडे ने सीएमओ कार्यालय मेें अधिकारियों की बैठकर लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
निदेशक ने बेस अस्पताल में संचालित डायलीसिस यूनिट के संचालन को लेकर सीएमओ और प्रमुख चिकित्साधीक्षक बेस को आवश्यक निर्देश दिए। निदेशक ने कहा कि गत दिवस उन्होंने सोमेश्वर अस्पताल का निरीक्षण किया था। सीएमओ को वहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देशित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता साह ने जिला, बेस और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन में आ रही समस्याएं निदेशक के सम्मुख रखी। इस पर निदेशक ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ के अलावा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. प्रकाश वर्मा, प्रभारी पीएमएस बेस डॉ. एचसी गड़कोटी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह, डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. नरेंद्र चौहान आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें