फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा अनुसेवक का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। संविदा अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर जिला प्रोवेशन कार्यालय अल्मोड़ा में तैनात संविदा अनुसेवक प्रेम राम ने पांचवें दिन भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी को भी अपनी समस्या बताई और शीघ्र समाधान करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य संविदा अनुसेवकों की संविदा अवधि बढ़ा दी गई है जबकि उनका संविदा कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा रहा है। इस कारण वह मानसिक तनाव में हैं। डेढ़ साल से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वृद्ध माता के लिए दवा आदि खरीदने के लिए उनके पास पैसे तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी संविदा अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें