अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कालेज में हुई निबंध प्रतियोगिता में गालब जोशी और चित्रकला में पूर्णिमा पंत अव्वल रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में गालब जोशी (विवेकानंद इंटर कालेज), सुभाष चौहान, हर्षित तिवारी (जीआईसी), चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्णिमा पंत (विवेकानंद बालिका इंटर कालेज), प्रियंका टम्टा (एडम्स इंटर कालेज), कुमकुम ठठोला (आर्मी स्कूल) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल अल्मोड़ा प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज द्वितीय और एडम्स इंटर कालेज ने तृतीय स्थान पाया।
संयोजक जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा ने अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम के संचालन में राजेश बिष्ट, डा. जीएस रावत, निर्मल कुमार पंत, राजेंद्र प्रसाद पंत, जगदीश चंद्र पांडे, मदन भंडारी, रंजना जोशी, हेमलता पंत, डा. तारा त्रिपाठी, राम सिंह बिष्ट, आशुतोष साह, नीरज तिवारी, सरस्वती मनराल, डा. यामिनी कांडपाल, विजया पंत आदि उपस्थित थे।