फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान हथेली में लेकर कच्चे मार्ग से सफर कर रहे हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के खूट-कांकड़ीघाट और बेड़गांव-हरड़े-शीतलाखेत मोटर मार्गों पर लंबे समय से डामरीकरण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान कच्ची सड़क में पानी भर जाता है। कई स्थानों पर सड़क तालाब का रूप ले लेती है। लोग कच्चे मोटर मार्गों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


खूट-कांकड़ीघाट मोटर मार्ग में सोलिंग तक नहीं हुई है। बेड़गांव-शीतलाखेत सड़क में सोलिंग का काम हो चुका है, लेकिन आगे का काम रुका हुआ है। दोनों सड़कों की कटिंग हुए कई साल बीत चुके हैं लेकिन अब तक काकड़ीघाट की तरफ सोलिंग, डामर तक नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर कलवर्ट और दीवारें भी नहीं बनी है। सड़क में पानी भर जाने पर कई बार ग्रामीण दूध, सब्जी और अनाज को स्थानीय बाजार तक नहीं पहुंचा पाते हैं। ग्रामीणों ने केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन भेजकर दोनों मार्गों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लेने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में डूंगर सिंह बेलवाल, हरड़े की प्रधान सोनी नेगी, पूरन राम, खीम सिंह, बिशन राम, पूरन सिंह, भुवन राम, जीवन सिंह, रवींद्र बेलवाल, नारायण सिंह, रमेश, प्रकाश राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें