फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमू बसों की बेमियादी हड़ताल से यात्री हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केमू) की हड़ताल जिले में छठे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण केमू बस मालिकों को लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। डाक सेवा भी प्रभावित रही। केमू की हड़ताल के कारण टैक्सी और रोडवेज की बसों में यात्रियों का भारी दबाव रहा।
विज्ञापन


केमू की बेमियादी हड़ताल से यात्री बेहाल हो गए हैं। रोडवेज और टैक्सियों की अपेक्षा केमू की बसों में किराया कम है। इस कारण अधिकांश लोग केमू की बसों से ही सफर करना पसंद करते हैं। केमू की हड़ताल के कारण यात्री काफी परेशान हैं।

केमू की हड़ताल के कारण लोगों को मजबूरन टैक्सियों और जीपों में यात्रा करनी पड़ रही है। केमू संचालको का कहना है कि हड़ताल को छह दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक शासन की तरफ से वार्ता करने के लिए कोई संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने सरकार की हठधर्मिता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें