फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत, सोनी और ध्याड़ी में खाद्यान्न गोदामों के भवन बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत, सोनी और ध्याड़ी में खाद्यान्न गोदाम निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने की कवायद तेज हो गई है। भूमि मिलने पर जल्द भवन निर्माण होगा। अल्मोड़ा और दन्यां में गोदामों के लिए भूमि तो चिन्हित कर ली गई है, लेकिन वन भूमि हस्तांतरण नहीं होने से भवन निर्माण कार्य लटका पड़ा है। जिले में कुल 22 खाद्यान्न गोदामों में से एक दर्जन किराये के भवनों में चल रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में कुल 22 राजकीय खाद्यान्न गोदाम हैं। इनमें से अल्मोड़ा, भनोली, ध्याड़ी, दन्यां, सराईखेत, स्याल्दे, चौखुटिया, बग्वालीपोखर, जालली, सोनी, भतरौजखान, रानीखेत में खाद्यान्न गोदाम किराये के भवनों में चल रहे हैं। किराये के भवनों में चलने वाले इन गोदामों में खासकर बरसात के दिनों में काफी सीलन हो जाती है। इस कारण इन गोदामों में रखा जाने वाला चावल, गेहूं, चीनी आदि राशन के खराब होने की आशंका बनी रहती है। सस्ता गल्ला विक्रेता संघ इस संबंध में कई बार शिकायत करते रहता है।

जिला पूर्ति विभाग के मुताबिक अल्मोड़ा और दन्यां में खाद्यान्न गोदामों के भवनों के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। वन भूमि हस्तांतरण नहीं होने से भवन निर्माण कार्य लटका पड़ा है। इसके अलावा सोनी, रानीखेत, ध्याड़ी में गोदाम निर्माण के लिए भूमि तलाशी जा रही है। भूमि मिलने पर जल्द भवन निर्माण किया जाएगा। चौखुटिया में विभाग के पास गोदाम निर्माण के लिए भूमि तो है, लेकिन बजट की कमी के कारण निर्माण कार्य रुका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें