फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीति से अतिथि शिक्षकों का भविष्य अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण अतिथि शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है। सरकार अतिथि शिक्षकों के बारे में ठोस निर्णय नहीं ले रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षक विधायक, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन शासन स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। अतिथि शिक्षकों ने तीन साल दुर्गम और अति दुर्गम इलाकों में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से विद्यार्थियों को पढ़ाया। इसके बावजूद सरकार उन्हें नियमित नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों को शीघ्र नियुक्ति नहीं दी गई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। इससे पूर्व अतिथि शिक्षकों का शिष्टमंडल उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिला और उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। उच्च शिक्षा मंत्री ने अतिथि शिक्षकों के मामले को कैबिनेट में रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बैठक में नवल किशोर, भूपेंद्र आगरी, भरत कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह भोज, नीमा प्रकाश, मीनाक्षी, लक्ष्मण गैड़ा, पूरन सनवाल, हरीश चौहान, सुमित पांडे, भावना ठाकुर, मंजुल पंत, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें