फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के लिए नगर में तीन पार्किंग बनेंगी

विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है दूसरी तरफ वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग सीमित हैं। इसे देखते हुए पालिका परिषद ने नगर में तीन स्थानों पर पार्किंग बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मालरोड में चौघानपाटा के निकट राजकीय इंटर कालेज के गेट से कुछ दूरी पर दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस पार्किंग में करीब 50 दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की सुविधा होगी। इसके अलावा लिंक रोड और सिकुड़ा बैंड में भी पार्किंग बनाने की योजना बनाई जा रही है।

शहर में जगह के अभाव में लोग दोपहिये सड़क के किनारे जहां-तहां खड़े कर देते हैं। कई बार तो इस कारण पैदल चलने वाले लोगों और व्यापारियों को भी दिकक्तों का सामना करना पड़ता है। पालिका परिषद द्वारा जीआईसी गेट के समीप टैक्सी पार्किंग के निचले तल में दोपहिये वाहनों के लिए करीब पांच लाख रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि इस पार्किंग में करीब 50 दोपहिये खड़े हो सकेंगे। जल्द ही पार्किंग को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने बताया है कि कुछ माह पहले यहां लिंक रोड में भी एक स्थान पर अतिक्रमण हटाया गया है। इस स्थान पर भी वाहनों के लिए एक पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए जिला योजना से 25 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि धारानौला के निकट सिकुड़ा बैंड में भी एक खाली स्थान पर वाहनों के लिए पार्किंग बनाने की योजना बनाई जा रही है। इससे धारानौला बाजार क्षेत्र में वाहनों की भीड़ भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें