फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फड़ व्यवसायियों की संदेहास्पद गतिविधियों पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल ने सर्वसम्मति से रविवार को नगर में लगने वाले फड़ बाजार को बंद कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला प्रशासन से मुलाकात कर इस पर निर्णय लेने की बात कही है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ फड़ व्यापारी इस बहाने महिलाओं, युवतियों के साथ गंदी बातें कर रहे हैं और चोरी का सामान भी फड़ों में बेच रहे हैं। उन्होंने ऐसे व्यापारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

स्थानीय होटल में जिला व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों का कहना है कि नगर में बाहर से आने वाले व्यापारियों, फड़ व्यवसायियों की गतिविधियां संदेहास्पद रही हैं और कुछ फड़ व्यवसायियों द्वारा महिलाओं, युवतियों के साथ गंदी बातें भी कही जा रही हैं। उन्होंने ऐसे फड़ व्यवसायियों को चिन्हित कर रिपोर्ट दर्ज कराने का भी निर्णय लिया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई फड़ व्यापारी चोरी का सामान भी रवि बाजार में बेच रहे हैं। व्यापारियों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए आरोप लगाया कि वह फड़ व्यवसायियों से तहबाजारी वसूल कर दोहरा मापदंड अपना रही है। बैठक में शुक्रवार 15 दिसंबर को जिला प्रशासन के साथ मुलाकात कर इस पर ठोस निर्णय लेने की बात कही गई। बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, किशन गुरुरानी, दीप सिंह डांगी, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, अनूप गुप्ता, सुशील साह, अजीत कार्की, दिग्विजय सिंह रावत, पीयूष तिवारी, हिमांशु कांडपाल, चंपा जोशी, नीरज चौहान, संजय अग्रवाल, रेवाधर भट्ट, दाउद इस्लाम, दर्शन रावत, हरीश चंद्र खत्री, दीप जोशी, शरद अग्रवाल, मो. साबिर, अंकित रावल, कमल बिष्ट, गणेश जोशी, कमल कुमार, दिनेश मठपाल आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री मनीष जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें