फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने छह मीटर बैनर में हिमालय संरक्षण को लेकर विचार लिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीजीआईसी में आयोजित अमन बाल मेले में बच्चों ने खान-पान के स्टाल लगाए। बच्चों ने छह मीटर लंबे बैनर में हिमालय संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। डीडीओ मो. असलम ने कहा कि बच्चे भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं और वह सामूहिक चेतना से भविष्य की चिंताओं को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कल्याण सिंह मनकोटी, उमेश पांडे, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के नीरज पंत, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी एचबी चंद आदि ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल आदि को देखा। अमन संस्था की नीलिमा भट्ट ने बताया कि बच्चों में पर्यावरण चेतना विकास के लिए यह मेला आयोजित किया गया है। दिल्ली के युवा फोटोग्राफर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने अपने सहयोगी अनुराग मनकोटी के साथ एक फोटो प्रदर्शनी लगाई।

बाल मेले में जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कालेज, एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज, एनटीडी, लोधिया, चौखुटिया, दौलाघट आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डा. निर्मल कुमार पंत, सुमन कन्नौजिया, निशा बिष्ट, बेबी जैड़ा, सुनीता आर्या निर्णायक थे।
विज्ञापन


मेले में जगदीश प्रसाद, शेखर जोशी, शांति जोशी, ममता तिवारी, हरीश बिष्ट, संदीप बिष्ट, किरन आर्या, मना खत्री, सुनीता ने सहयोग दिया। खान-पान के ठेलों से एकत्र पैसे को बच्चों की शिक्षा तथा कंप्यूटर शिक्षण के लिए देने की बात कही। संस्था के रघु तिवारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें