फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के लिए खोदे गड्डे मे डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत सुरना रिखाड़ी में शौचालय के लिए घर के निकट खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुरना रेखाड़ी में आनंद सिंह ने शौचालय बनाने के लिए गड्ढा खोदा है। इस बीच बारिश होने से गड्ढे में पानी भर गया, जिसमें डूबने से आनंद सिंह के बेटे गोविंद (पौने तीन साल) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम घर के लोगों ने जब गोविंद को गायब देखा तो उसकी तलाश शुरू हुई। बाद में उसका शव गड्ढे में मिला।
आर्थिक तंगी के चलते आनंद सिंह की बड़ी बेटी अपने ननिहाल में ही पढ़ती है। प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मां की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसके पिता आनंद सिंह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें