अल्मोड़ा। जागेश्वर में प्रसिद्ध श्रावणी मेला जारी है। मेले में जहां रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं वही दूर-दूर से लोग पार्थिव पूजन करने पहुंच रहे हैं। वहां शाम को हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति के कलाकारों का दल श्रावणी मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत कर लौट आया है। लोक गायक स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित गोस्वामी ने जय मैया दुर्गा भवानी, कैले बजै मुरुली ओ बैणा ऊंचा-ऊंचा डाणयों मां..., समिति के अध्यक्ष गोपाल चम्याल ने ब्वारी लछिमा धन तेरो मिजाजा..गीत की प्रस्तुति दी। कलाकारों के दल में संजय पथनी, विनोद, शीला आर्या, प्रकाश कुमार, रवींद्र कुमार, चंदन कुमार, शंकर लाल, महिमा, रेखा, किरन बिष्ट, आदि शामिल थे।