जसपुर कोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जसपुर कोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क बनाने की कार्रवाई शुरू नहीं होने पर 21 जनवरी को जाललीखान में चक्काजाम करने की चेतावनी दी।
धरना स्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाई जानी थी, लेकिन काफी लंबे समय बाद भी यह सड़क नहीं बन पाई है। जिससे मुनड़ा, मजबाखली, कोत्यडा, कुमियाचौड़, सिमल जसपुर, तल्ला जसपुर, टीट, बांगीधार, बरहलिया, मयालबाखल, खदेरा आदि गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने आंदोलन तेज करते हुए चक्काजाम का एलान किया। इस दौरान उमेश चंद्र, देवेंद्र सिंह, मेहरबान सिंह, अर्जुन सिंह, कुंदन सिंह, शकुंतला देवी, मधुली देवी, बकतावर सिंह, गोपाल सिंह, माया देवी, तुलसी देवी, राधा देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, राधा देवी, जयंती देवी आदि शामिल थेे।