फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय विवि में फरवरी से चलेगा मीडिया मैनेजमेंट कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आवासीय विवि में इस वर्ष से मीडिया मैनेजमेंट कोर्स भी शुुरू किया जा रहा है। जिसमें दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक साल के इस कोर्स को पढ़ाने के लिए दो शिक्षक विवि में उपलब्ध हैं जबकि मीडिया जगत की दिग्गज हस्तियों को यहां अतिथि शिक्षक के तौर पर बुलाया जाएगा। इसके अलावा विवि में स्टूडेंट डवलपमेंट सेल की भी स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली की इन मी एकेडमी के साथ आवासीय विवि की पार्टनरशिप के बाद इस साल से मीडिया मैनेजमेंट पर नया कोर्स चलाया जा रहा है। यूजीसी से मान्यता प्राप्त कोर्स को करने के बाद छात्रों को प्लेसमेंट दिए जाने की भी व्यवस्था की गई है। इन मी एकेडमी के कोर्स संयोजक राहुल आर पंत ने बताया कि नए कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन फार्म आवासीय विवि कार्यालय में उपलब्ध हैं।

एक साल के इस कोर्स में दो सेमेस्टर होंगे और प्रत्येक सेमेस्टर में 11 हजार रुपये फीस रखी गई है। मीडिया मैनेजमेंट की कक्षाएं फरवरी में शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही किंग्स कालेज लंदन, ऑक्सफोर्ड विवि, आईआईएम, बिट्स पिलानी और सेंट स्टीफन कालेज दिल्ली से जुड़े विशेषज्ञ भी आवासीय विवि आकर मीडिया मैनेजमेंट का कोर्स करने वाले बच्चों के साथ ज्ञान साझा करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा आवासीय विवि में स्टूडेंट डवलपमेंट सेल की भी स्थापना की जा रही है। कोर्स करने वाले छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने, कौशल और व्यक्तित्व विकास आदि के अलावा धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलना भी सिखाया जाएगा। इसका न्यूनतम शुल्क प्रति सेमेस्टर एक हजार रुपये रखा गया है। कोर्स शुरू करने के लिए विवि के साथ बातचीत चल रही है। संभवत: फरवरी में इसकी कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें