फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 207 स्वास्थ्य कर्मियों को लगी टीके की दूसरी डोज

विज्ञापन
बेस अस्पताल में टीका लगवाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। पहले दिन बेस अस्पताल और हवालबाग में कुल 207 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगा। वहीं अग्रिम पंक्ति के 72 कार्मिकों को पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में 16 जनवरी को बेस अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में टीकाकरण का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद से लगातार सात फरवरी तक जिले में करीब 4800 स्वास्थ्य कर्मियों को पहला टीका लगाया गया। मंगलवार को बेस अस्पताल में 169 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 132 को दूसरा टीका लगाया गया। जबकि हवालबाग स्थित टीकाकरण केंद्र में 121 के सापेक्ष 75 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगा। बुधवार को भी दूसरा टीका लगाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ जिले भर में अग्रिम पंक्ति के कुल 72 कार्मिकों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 2490 अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों को कोरोना का टीका लग चुका है।
पहले ही घंटे में हुआ 45 प्रतिशत टीकाकरण
अल्मोड़ा। वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के माथे पर कोई शिकन नहीं थी। उन्होंने टीका लगवाने के बाद निगरानी कक्ष में भी कम ही समय बिताया। टीका लगवाकर अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी सीधे अपनी ड्यूटी पर लौट गए। काफी तेजी से टीकाकरण किया गया। पहले घंटे में ही 45 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। बेस अस्पताल में सुबह 10 बजे से शुरू होकर एक ही घंटे में 77 कर्मचारियों को टीका लगा। जबकि पहला टीका लगाने के दौरान स्वास्थ्य कर्मी लोगों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

बागेश्वर में 227 ने लगवाया दूसरा टीका
बागेश्वर। जिले के दो केंद्रों में मंगलवार को स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग के 277 कर्मचारियों को दूसरा टीका लगाया गया। सीएमओ कार्यालय और जिला चिकित्सालय बागेश्वर में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों में 292 कर्मियों को दूसरी खुराक के लिए चयनित किया गया था। इनमें से सीएमओ कार्यालय में 99 और जिला चिकित्सालय में 128 कर्मियों को टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने भी दूसरा टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें