फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केआरसी के स्वीमिंग पुल में डूबने से रिक्रूट की मौत-कोर्डिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
केआरसी के स्वीमिंग पूल में डूबने से रिक्रूट की मौत
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में दो माह पूर्व भर्ती हुए नैनीताल जिला निवासी रिक्रूट देवेंद्र सिंह संबल (19) की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह स्वीमिंग सीख रहा था। सेना के जवान उसे माल रोड स्थित सैन्य अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हालांकि केआरसी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि देवेंद्र सिंह संबल शनिवार को सोमनाथ मैदान स्थित स्वीमिंग पूल में प्रशिक्षण ले रहा था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। रिक्रूट के शव का रविवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें