फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासी में भूमियां देवता का वार्षिक दिवस समारोह शुरू 

Sun, 12 May 2019 12:07 AM IST
दीपक नेगी चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
मसि में भूमियाँ देवता समारोह शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मासी में दो दिवसीय भूमियां देवता वार्षिक दिवस समारोह शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना और मंदिर परिक्रमा के साथ किया गया। इस मौके पर रामगंगा वैली स्कूल मासी के बच्चों ने सरस्वती वंदना तथा राजकीय हाईस्कूल भटकोट के बच्चों ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के बाइस मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

 
समारोह के पहले दिन पहले श्रद्धालुओं द्वारा भूमियां देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। महिलाओं ने सिर में कलश धारण कर भजन कीर्तन गाते हुए मंदिर की परिक्रमा की। कार्यक्रम में भूमियां विकास समिति द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में अव्वल रहे 22 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। समिति ने गोद लिए दो बच्चों किरन व लक्ष्मी को उनकी साल भर की पढ़ाई के लिए पांच-पांच हजार की धनराशि दी।  

इस मौके पर युवा संगठन काला चौना के तत्वावधान में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष राम स्वरूप मासीवाल, मेला समिति अध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट, संतोष मासीवाल, गोविंद सिंह, गोपाल मासीवाल, हरीश मैनाली, कुंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, हरीश मासीवाल, तारादत्त शर्मा, कांता रावत, प्रेमा देवतला, जीवन लाल वर्मा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रामस्वरूप मासीवाल व संचालन अमर सिंह रावत ने किया।  
विज्ञापन



आज होगा पंच कुंडीय यज्ञ
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भूमियां देवता महोत्सव के दूसरे दिन आज रविवार को सामूहिक जनेऊ संस्कार, पंच कुंडीय यज्ञ के साथ ही युवा मंडल मासी, दिल्ली द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम चार बजे सल्टिया सोमनाथ मेले का उद्घाटन होगा। ब्यूरो 

...
अब मंदिर परिसर में फव्वारे का भी आनंद लेंगे श्रृद्धालु

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी भूमियां मंदिर परिसर में पांच लाख की लागत से भव्य फव्वारे का निर्माण किया गया है। निर्माण कार्य में व्यवसायी प्रदीप त्रिपाठी द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन मंदिर समिति व मेला समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। ब्यूरो 

दुख की घड़ीं में स्थगित की कलश यात्रा
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भूमियां देवता आयोजन समिति ने क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता संजय शाह के आकस्मिक निधन और कुछ दिन पूर्व गोविंद सिंह के भवन में हुई अग्रिकांड की घटना के कारण कलश यात्रा का आयोजन स्थगित कर दिया। बाद में सिर्फ मंदिर परिक्रमा कर औपचारिकता निभाई गई। आयोजकों ने बताया कि 
विज्ञापन

दोनों लोग मंदिर समिति के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। ब्यूरो 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें