फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एबी निगेटिव रक्त खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में सबसे ज्यादा रक्त की जरूरत महिलाओं को होती है। अकेले महिला अस्पताल में ही औसतन हर माह 30 से 35 यूनिट रक्त की जरूरत पड़ रही है। वर्तमान में जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में एबी निगेटिव रक्त बिल्कुल नहीं है। इसके अलावा अन्य ब्लड ग्रुप में भी बहुत ज्यादा रक्त उपलब्ध नहीं है। हालांकि जरूरत पड़ने पर डोनर यहां जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए हर समय उपलब्ध रहते हैं।
विज्ञापन


नगर में स्थित ब्लड बैंक में वर्तमान समय में ए पॉजीटिव और ए निगेटिव ब्लड ग्रुप में एक एक यूनिट ब्लड ही उपलब्ध है। इसके अलावा बी ग्रुप में सात, ओ पाजीटिव में छह और ओ निगेटिव में दो यूनिट रक्त उपलब्ध है। जबकि एबी पाजीटिव में दो और एबी निगेटिव रक्त बिल्कुल उपलब्ध नहीं है। पिछले दिनों एबी पाजीटिव खून की भी काफी कमी हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अपना खून डोनेट किया।

रक्त कोष अधिकारी डॉ. आरएस साही ने बताया कि अल्मोड़ा में फरवरी के बाद दो अप्रैल को रक्तदान शिविर लगाया गया था। वर्तमान में ब्लड बैंक में एबी निगेटिव खून बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया कि महीने में 30 से 35 यूनिट ब्लड की आवश्यकता हो रही है। जिसमें सबसे ज्यादा ब्लड महिला अस्पताल के लिए जाता है।
विज्ञापन


हालांकि इमरजेंसी के समय ब्लड बैंक डोनरों से संपर्क कर पर्याप्त रक्त उपलब्ध करा लेता है। मालूम हो कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीज को रक्त निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है और लोगों से अपेक्षा भी की जाती है कि जो भी स्वस्थ व्यक्ति है वह यहां अपना रक्त डोनेट करे ताकि मजबूर और गंभीर रोगियों को जरूरत के समय रक्त उपलब्ध हो सके। जबकि प्राइवेट अस्पताल के मरीजों को 650 रुपये प्रति यूनिट रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें