रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती कुंवाली क्षेत्र से लापता युवक का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। जिसके चलते परिजन परेशान हैं। बताया जा रहा है कि युवक 25 अप्रैल से लापता है। पिता ने यहां राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराकर पुत्र के तलाश की गुहार लगाई है।
कुंवाली के दैना निवासी दीवानी राम ने गुमशुदगी में कहा है कि उनका पुत्र हेमंत (31) 25 अप्रैल को बिना बताए कहीं चला गया, तब से उसका कहीं भी पता नहीं लग पा रहा है।
तब से लगातार उसकी तलाश चल रही है, संभावित स्थलों पर भी खोजीन की गई, लेकिन कहीं से भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से भी परेशान है। उन्होंने राजस्व पुलिस से शीघ्र उसका पता लगाने की गुहार लगाई है।