अल्मोड़ा। मांगों को लेकर आल्पस कर्मियों का चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहा आमरण अनशन 36वें दिन भी जारी रहा। श्रमिकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। शनिवार को दीपा पांडे आमरण अनशन में चौथे दिन भी डटी रहीं।
अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो वह चक्काजाम, कलक्ट्रेट घेराव और आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। आंदोलन के समर्थन में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रकाश उनियाल ने उपवास रखा।
आंदोलन में सीमा, मंजू, दीपा, इंदू, पूजा, कविता, बबीता, शीला, ममता, नीमा, कला, नंदी, माया, गंगा, मीना, महेंद्र, बलवंत, अशोक, शेखर, पूरन, अनिल, संजय उप्रेती आदि मौजूद थे। अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश जोशी, राजू गिरी, विरेंद्र रावत, गोपाल राम, हर्ष कनवाल, उमेश चंद्र मनोज सनवाल ने समर्थन दिया। ब्यूरो